फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बेटे की मौत, पिता घायल

विज्ञापन
son died, father survive in road accident.
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बेटे की मौत, पिता घायल
विज्ञापन

डोंगरा/ ललितपुर। थाना नाराहट अंतर्गत अमझराघाटी मंदिर के सामने मध्य प्रदेश से दर्शन करने आए बाइक सवार पिता- पुत्र को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मध्य प्रदेश के थाना खुरई अंतर्गत ग्राम धनौरा निवासी गनेश प्रसाद अपने पुत्र दुर्गाशंकर (16) के साथ हर मंगलवार को अमझराघाटी के मंदिर दर्शन के लिए आते हैं। मंगलवार को भी दोनों पिता-पुत्र बाइक पर सवार होकर मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। अमझराघाटी मंदिर के सामने बाइक मोड़ने लगे तो पीछे ट्रक देखकर, उनके पुत्र दुर्गाशंकर ने पिता को टोक दिया और सड़क किनारे ही बाइक रोककर ट्रकों के निकलने का इंतजार करने लगे। एक ट्रक तो निकल गया, लेकिन उसके पीछे आ रहे दूसरे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार पिता सड़क के किनारे की ओर गिरा, जबकि पुत्र दुर्गाशंकर ट्रक की ओर गिरा जिससे ट्रक का पीछे का पहिया उसके सिर से निकल गया और उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने सामने पुत्र की जान निकलते देख घायल पिता बिलखने लगा। यह देख अमझराघाटी मंदिर में ही बनी पुलिस चौकी के कर्मचारी मौके पर पहुुंचे और ट्रक का पीछा किया, लेकिन ट्रक आगे निकल गया। पुलिस ने शव को उठवाकर उसका पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल पिता का इलाज करवाया, हालांकि पिता को एक हाथ में चोटें आईं हैं। मृतक के पिता गनेश प्रसाद ने बताया कि वह हर मंगलवार को अमझराघाटी में हनुमानजी के दर्शन के लिए आता है। वह हेलमेट लगाए था, लेकिन पीछे बैठा पुत्र ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें