फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 साल बाद जेल से छूटते ही मां पर किया हमला: महिला के दांत टूटे, कलियुगी बेटे ने ऐसी धमकी भी दी

Tue, 08 Nov 2022 08:36 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां के साथ गाली गलौज कर मारपीट करते हुए दांत तोड़ दिए और पचास हजार रुपये की मांग पूरी नहीं करने पर कुल्हाड़ी से काटकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
जयपुर में महिला से मारपीट - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खड़ेरा में बीते रोज सोमवार की शाम को एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां के साथ गाली गलौज कर मारपीट करते हुए दांत तोड़ दिए और पचास हजार रुपये की मांग पूरी नहीं करने पर कुल्हाड़ी से काटकर जान से मारने की धमकी दी। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर की है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के पुलिस चौकी बिरधा अंतर्गत ग्राम खड़ेरा निवासी उर्मिला देवी पत्नी राजबहादुर पुरोहित ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीते रोज सोमवार की शाम करीब पांच बजे जब उसका बेटा रामजी पुरोहित करीब एक माह पहले ही तेरह वर्ष बाद जेल से आया हुआ है, जो आए दिन उसे गाली गलौज करता रहता है, जिससे वह काफी परेशान है।

बीते रोज सात नबंवर को दोपहर करीब बारह बगजे जब वह अपने घर पर थी, तभी उसका बेटा रामजी कुल्हाड़ी लेकर आया और उसे वेवजह गालियां देते हुए मारपीट करने लगा और मारपीट के दौरान उसके मुंह में मुक्का मार दिया, जिससे उसके दो दांत टूट गए। उसने उसके साथ मारपीट करते हुए उससे पचास हजार रुपये मांगे और नहीं देने एवं कानूनी कार्रवाई करने पर उसे कुल्हाड़ी से काट डालने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने मां की तहरीर के आधार पर आरोपी बेटा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें