फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कहीं आंगनबाड़ी केंद्र बंद तो कहीं नहीं बन रहा भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
जितेंद्र तिवारी
विज्ञापन

महरौनी-सिलावन। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को गरमा गरम भोजन देने की योजना खटाई में पड़ती दिख रही है। कहीं आंगनबाड़ी केंद्र नहीं खुल रहे तो कहीं भोजन नहीं बन रहा।
जनपद में 1124 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इन केंद्रों पर छह माह से तीन वर्ष के 57,298 बच्चे, तीन से छह वर्ष के 47,858 बच्चे और 23,720 गर्भवती-धात्री महिलाएं पंजीकृत हैं। इन केंद्रों पर पंजीकृत तीन से छह वर्ष के बच्चों के लिए पूर्व में हॉटकुक्ड योजना चलाई गई थी, जिसे कुछ वर्ष पहले बंद कर दिया गया था। अब शासन स्तर से इस योजना को फिर संचालित करने का फैसला लिया गया है। इस योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत तीन से छह साल के प्री-प्राइमरी एजूकेशन के लिए आने वाले बच्चों को लाभान्वित किया जाता है। इस श्रेणी के बच्चों को रोजाना मेन्यू के अनुसार गरमा-गरम भोजन खिलाया जाता है। सोमवार को रिपोर्टर ने महरौनी ब्लॉक क्षेत्र के कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों की पड़ताल की तो हकीकत सामने आ गई। पेश है आंखों देखा हाल...।
विज्ञापन

दृश्य एक
फोटो-10-आंगनबाड़ी केंद्र कुरौरा
सुबह 10 बजे आंगनबाड़ी केंद्र कुरौरा के ताले तो खुले थे, लेकिन केंद्र पर एक भी बच्चा उपस्थित नहीं था। यहां कुल 23 बच्चे पंजीकृत हैं। रजिस्टर में अप्रैल में सोमवार को छोड़कर शेष दिनों में कुछ एक बच्चों को छोड़ सत प्रतिशत उपस्थिति दिखाई गई है। यहां गरमा गरम भोजन बनाने की कोई व्यवस्था नहीं है, जबकि हॉटकुक्ड बनाने के लिए मानदेय पर रसोइयों की व्यवस्था की गई है।
00000
दृश्य दो
फोटो-11-आंगनबाड़ी केंद्र भौरट पर लटका ताला
सुबह 10:45 बजे आंगनबाड़ी केंद्र भौरट के ताले तक नहीं खुले थे। आसपास के लोगों में राजेश, राकेश आदि ने बताया कि केंद्र के खुलने का समय निर्धारित नहीं है।
000000
दृष्य तीन
फोटो-12-आंगनबाड़ी केंद्र भैरा क्रमांक 1
11 बजे आंगनबाड़ी केंद्र भैरा क्रमांक 1 पर भी ताला लटका हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र कभी-कभार ही खुलता है। केंद्र के नियमित न खुलने से बच्चों को पौष्टिक अहार नहीं मिल पा रहा हैं। शिकायत के बाद भी कोई ध्यान नहीं देता है।
विज्ञापन

0000
दृश्य चार
फोटो-13,आंगनबाड़ी केंद्र भैरा क्रमांक 3 पर ताला लगाती मिली सहायिका
11:05 बजे आंगनबाड़ी केंद्र भैरा क्रमांक 3 पर सहायिका गेट पर ताला लगाते मिली। पूछने पर बताया कि केंद्र पर एक भी बच्चा नहीं आया तो ताला लगा दिया गया।
00000
संयुक्त खाते से होता है योजना का संचालन : हॉटकुक्ड योजना का संचालन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और प्रधान या सभासद के संयुक्त खाते से होता है।
000000
यह है मेन्यू
सोमवार को रोटी, सब्जी, मंगलवार को चावल, सब्जी, बुधवार को तहरी, बृहस्पतिवार को रोटी, सब्जी, शुक्रवार को तहरी और शनिवार को चावल, सब्जी बच्चों को देने का प्रावधान है।
00000
वर्जन
आंगनबाड़ी केंद्र के ताले न खुलने की जांच कराई जाएगी। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई होगी। -मिनेष राय, प्रभारी सीडीपीओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें