फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कहीं शिकायतों का निस्तारण, कहीं अधिकारी नदारद

Sun, 29 Nov 2026 02:12 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले के विभिन्न थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और मौके पर निस्तारण के निर्देश दिए। भूमि और राजस्व से जुड़े मामलों पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली सदर में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान सोलह शिकायतकर्ता अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। भूमि विवाद सुलझाने के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाई गई। उपजिलाधिकारी सदर मदनमोहन गुप्ता और क्षेत्राधिकारी सदर आलोक कुमार अग्रहरि मौजूद रहे।
मड़ावरा थाना परिसर में उपजिलाधिकारी अभिजीत सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार ने जनसमस्याएं सुनीं। चकमार्ग और भूमि पैमाइश से जुड़े राजस्व मामले सामने आए। अधिकारियों ने इनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तालबेहट कोतवाली में भूमि विवाद की दस शिकायतें प्राप्त हुईं। एसडीएम घनश्याम भारती और तहसीलदार गौरव कुमार ने मामलों की सुनवाई की। टुस्को कंपनी को जमीन देने वाले किसानों ने समझौता पत्र के बजाय रजिस्ट्री के जरिये भूमि अधिग्रहण कराने की मांग रखी। पूराकलां थाने में दो शिकायतें मिलीं जहां तहसीलदार चंद्रप्रकाश राजपूत मौजूद रहे।

नाराहट में अधिकारियों के न पहुंचने पर रोष
डोंगरा खुर्द के थाना नाराहट में महीने के अंतिम समाधान दिवस का आयोजन हुआ। निर्धारित कार्यक्रम के बावजूद उपजिलाधिकारी पाली और पुलिस क्षेत्राधिकारी पाली सहित कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। फरियादी दोपहर दो बजे तक इंतजार करते रहे और मायूस होकर लौट गए। उपजिलाधिकारी पाली हेमंत कुमार ने बताया कि वे पाली थाने में व्यस्त थे। लेखपालों के न पहुंचने की जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों की अनुपस्थिति से जनता में भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें