ललितपुर। जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में एडीएम न्यायिक अशोक कुमार यादव ने बताया कि औद्योगिक आस्थान चंदेरा के लिए 13केवीए विद्युत सब स्टेशन से स्वतंत्र लाइन का प्रस्ताव भेजा गया। अनुमति मिलते ही इसे कारोबार योजना में शामिल किया जाएगा। इससे इकाइयों को निरंतर बिजली मिलेगी।
उन्होंने बताया कि करगन से दैलवारा तक की सड़क के लिए मंडी समिति से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अपर जिलाधिकारी ने ग्राम लखनपुरा में इकाइयों की बिजली समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग के अधिकारी उद्यमियों के साथ दोबारा सर्वे करेंगे। शरवती गेहूं और उड़द की दाल के भौगोलिक टैग को लेकर कृषि विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी। फसल आंकड़े एकत्र हो चुके हैं और उच्च स्तर पर बातचीत चल रही है। अधिकारियों को जनपद में अधिक निवेश और रोजगार बढ़ाने के निर्देश दिए गए। उद्यमियों की समस्याओं का समय पर गंभीर से निस्तारण करने को कहा गया। बैठक में अग्निशमन अधिकारी, विद्युत एवं जल निगम के अभियंता और खनन अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में कमलेश सर्राफ, मुकेश जैन, नीतेश कुमार जैन, संतोष इमलिया और अशोक अनौरा समेत कई उद्यमीगण उपस्थित रहे।