फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के लिए घर का अनाज बेचा, हंगामा कर फंदे पर झूला

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुरा पाचौनी में एक ग्रामीण ने शराब के लिए घर का सामान व आटा तक बेच दिया और देर रात तक नशे के हालत में हंगामा किया। जब परिजन सो गए, तो दूसरे कमरे में जाकर ग्रामीण ने फंदे से लटककर जान दे दी। सुबह जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली के ग्राम पुरा पाचौनी निवासी रूप सिंह (45) पुत्र हजारी कुशवाहा अक्सर शराब के नशे में धुत रहता था। उसने शराब के लिए घर का सारा सामान तक बेच दिया। बीते रोज रविवार को उसकी पत्नी व बच्चों ने पड़ोस में गेहूं मांगकर लाए थे और उसे पिसाकर आटा घर लाए थे, लेकिन रूप सिंह ने शराब के लिए मांगे गए उस आटे को भी बेच दिया। इसके बाद रात करीब नौ बजे के बाद शराब के नशे में घर लौटा, तो पत्नी बच्चों के शराब पीने के पैसों की बात पूछने पर उसने खूब हंगामा किया।
देर रात करीब दो बजे जब सभी परिजन दूसरे कमरे में जाकर सो तब रूप सिंह दूसरे कमरे में जाकर फंदा लगाकर झूल गया। सुबह होने पर करीब चार बजे उसकी बड़ी बेटी फूलकुंवर भैंस दुधने के लिए बर्तन उठाने के लिए कमरे में गई तो उसने अपने पिता रूप सिंह के शव को कमरे की अरगनी (लकड़ी पर) तौलिया के फंदे पर लटका देखा। जिस पर वह चीखने चिल्लाने लगी। बेटी की आवाज सुन अन्य परिजन व पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के बेटा शीतल ने बताया कि उसके पिता कुछ काम नहीं करते थे। उनके पास करीब एक एकड़ जमीन है, जिस पर वह खेती करते थे, लेकिन खेती के पैैैसों से साल भर खर्च उठाना भी मुश्किल था। कहा कि पिता शराब पीते थे जिसके लिए उन्होंने घर के सारे सामान व आटा तक बेच दिया। मृतक के दो बेटा व दो बेटियां हैं और वह चार भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें