फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: लक्ष्य के मुकाबले 20 फीसदी भी नहीं लग सके सोलर पंप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत सोलर पंप की स्थापना लक्ष्य के सापेक्ष 20 फीसदी भी नहीं हो सकी है। अब तक 2510 लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 485 सोलर पंप की ही स्थापना जा जा सकी है। इस योजना में किसानों को सोलर से संचालित सबमर्सिबल पंप उपलब्ध कराया जाता है।
जिले में कृषि विभाग के पोर्टल पर दो लाख 65 हजार किसान पंजीकृत हैं। इन किसानों को बिजली के बिना सिंचाई की सुविधा के लिए प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा व उत्थान महाभियान यानि पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत अनुदान पर सोलर पंप दिए जा हैं। वर्ष 2024-25 में शासन द्वारा 2510 सोलर पंप का लक्ष्य दिया है। इसके लिए किसानों को ऑनलाइन बुकिंग कर टोकन जनरेट करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोकन को मुख्यालय स्तर पर कंफर्म कर दिया जाता है। इसके बाद प्रिंट लेकर राशि बैंक में जमा करनी होती है। इसके साथ ही अन्य संबंधित दस्तावेज उप कृषि निदेशक कार्यालय में जमा करना थे। इसके लिए जनपद में 1528 किसानों ने प्री बुकिंग कराई थी, लेकिन अब तक कुल 929 किसानों द्वारा ही इस योजना में अलग-अलग क्षमता के सोलर पंप के लिए धनराशि भी जमा कर दी है। विभाग ने इन सोलर पंप स्थापित करने के लिए बोरिंग का सत्यापन भी कर लिया है। र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें