जिले में 1,049 प्राथमिक एवं 492 पूर्व माध्यमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं, इनमें से तमाम स्कूलों में शुद्घ पेयजल की समस्या बनी हुई है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। वैकल्पिक ऊर्जा विकास संस्थान ने ऐसे स्कूलों में एक किलोवाट का सोलर पावर प्लांट आरओ सिस्टम लगाने का निर्णय लिया है। पिछले दिनों नेडा के परियोजना प्रभारी विनोद कुमार ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार मिश्रा से प्रस्ताव मांगे थे, जिस पर उन्होंने ऐसे विद्यालयों का चिह्नींकरण कराया था, इनमें ब्लाक तालबेहट से प्राथमिक विद्यालय टेकरी, चंद्रापुर, ब्लाक बार से ग्राम बरगौरा, सेईपुरा, ब्लाक बिरधा से भौरदा, झरकौन, ब्लाक महरौनी से नईबस्ती पड़वा, गुंदरापुर, ब्लाक जखौरा से मसौरा बैरियर, खुशीपुरा, ब्लाक मड़ावरा से ग्राम भौती नाराहट व पड़रिया चिह्नित किए गए।
नेडा के परियोजना प्रभारी ने चिह्नित विद्यालयों की सूची शासन को भेज दी है। अब शासन से स्वीकृति मिलने का इंतजार है। स्कूलों में सोलर पावर प्लांट आरओ सिस्टम लगने से बच्चों को शुद्घ पेयजल प्राप्त हो सकेगा।