फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर लगेगा सोलर प्लांट

Mon, 06 Mar 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
railway lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
आदर्श रेलवे स्टेशन पर अब भवन की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। जल्द ही टेंडर निकाला जाएगा।
विज्ञापन

सौर ऊर्जा के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए 10 एमपीडब्ल्यू क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना के लिए टेंडर प्रक्रिया कई चरणों में होगी। पहले चरण में मंडलीय स्टेशनों के कार्यालय भवनों, रेलवे अस्पताल व कालोनियों में यह संयंत्र लगाए जाएंगे। यह कार्य पूर्ण होने के बाद दूसरे चरण में अन्य प्रस्तावित रेलवे स्टेशनों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। साथ ही सौर ऊर्जा चालित एलईडी व स्ट्रीट लाइटें भी लगाने की योजना है। 

इससे पूर्व रेलवे द्वारा पर्यावरण संरक्षण व जल संचय के लिए रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें अंडरग्राउंड रेलवे पुल व स्टेशन भवनों की छतों के पास यह सिस्टम लगाकर बारिश के पानी का संचय किया जा सकेगा। अब रेलवे की इस योजना से जहां बिजली की बचत हो सकेगी, वहीं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अच्छी पहल भी साबित होगी। रेलवे स्टेशन की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित होने के बाद रेलवे कालोनियों में भी यह प्लांट स्थापित किए जाने की योजना है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आदर्श रेलवे स्टेशन ललितपुर समेत झांसी मंडल में कई अन्य स्टेशनों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाया जाना प्रस्तावित है, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी।       
मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे मंडल झांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें