फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक और बड़े प्रतिष्ठानों पर उड़ाई जा रही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

विज्ञापन
कैप्सन - बैंक के बाहर महिलाओं की भीड़ - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। कोरोना संक्रमण की चेन समाप्त करने और जनता को राहत देने के लिए सरकार और प्रशासन द्वारा तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बावजूद नगर में सोशल डिस्टेंसिंग की कई जगह खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इसमें बैंक और बड़े प्रतिष्ठानों पर तो पूरे समय भीड़ लगी रहती है। इसको नियंत्रण करने के लिए लगाए गए सुरक्षाकर्मी भी इस पर ध्यान नहीं दे रहें है। नगरवासियों ने ऐेसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी की चेन समाप्त करने के लिए लॉकडाउन का तीसरा चरण चल रहा है। जो तीन दिन बाद 17 मई को समाप्त होने वाला है। मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को संबोधन में देश में चौथे लॉकडाउन के संकेत दे दिए हैं। इसके बावजूद लोग सोशल डिस्टेंसिंग पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। नगर के बाजारों में भीड़ कम करने के लिए एक दिन छोड़ एक दिन बारी - बारी से व्यापारिक प्रतिष्ठान खुलवाए जा रहे हैं। सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारी बाजारों का निरीक्षण भी कर रहे हैं। इसके बावजूद कुछ प्रतिष्ठान संचालक और कुछ बैंकों में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन पूरी तरह से नहीं किया जा रहा है। लोगों ने इस ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।
वहीं, बैंकों में लगे सुरक्षाकर्मी भी मात्र अधिकारियों के आने के समय ही सख्ती दिखाते नजर आते हैं। शेष समय वह इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों ने सरकार के नियमों का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें