फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की महिला करा रही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

विज्ञापन
बैंक के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करातीं प्रियंका राजपूत। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
सैदपुर। लॉकडाउन के दौरान बैंकों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना चुनौती बनता जा रहा है। ऐसे में एक महिला स्वेच्छा से सोशल डिस्टेंसिंगका पालन करा रही है। सभी उनकी बात मान रहे हैं। लोगों को महिला से कुछ सीखना चाहिए।
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए अधिकारी और पुलिस के जवान लगातार प्रयासरत हैं, लेकिन इसके बाद लोगों को समझ में नहीं आ रहा है। बैंकों में इन दिनों बहुत भीड़ उमड़ रही है, जिससे अधिकारी चाहते हुए भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करा पा रहे हैं। खासकर महिलाओं को रोकने में बैंककर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। भीड़ को रोकने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस की कमी महसूस हो रही है। समस्या के संबंध में बैंक कर्मियों की लाचारी को देखते हुए गांव की एक महिला ने आगे आकर बैंक में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने का निर्णय लिया। महिला प्रियंका राजपूत, जो महिलाओं का समूह चलाती हैं, उन्होंने यह जिम्मा संभाला है। वह सुबह सैदपुर स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में सादा खाकी वर्दी पहनकर हाथ में डंडा लेकर बैंक पंहुच जाती हैं। वहां पर महिलाओं और पुरुषों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराती हैं। इस कारण बैंक के अंदर एक महिला और एक पुरुष को जाने की अनुमति दी जा रही है। बिना किसी लोभ के नि:स्वार्थ भाव से सेवा में लगी महिला की बैंक मैनेजर पीके श्रीवास्तव एवं कर्मचारियों सहित ग्रामीण भी तारीफ कर रहे हैं।
इस मद का पैसा आया
बैंक में इन दिनों महिलाओं के जनधन खाते में पैसा आया है। इसके अलावा विधवा, वृद्धा, दिव्यांग पेंशन योजना, उज्ज्वला योजना, मनरेगा, किसान सम्मान निधि के अलावा बचत खातों में जमा राशि निकालने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें