फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो आधा दर्जन स्कूल हो जाएंगे बंद

Sat, 23 Jan 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नगर में आधा दर्जन परिषदीय विद्यालयों में ताला लटकने की नौबत आ गई है। मार्च माह में पांच शिक्षकों के सेवानिवृत्त होते ही चार विद्यालय पूरी तरह खाली हो जाएंगे। वहीं, दो स्कूल पहले से शिक्षक विहीन बने हुए हैं। इस तरह नए शैक्षिक सत्र में आधा दर्जन विद्यालयों के संचालन की समस्या आना तय है।  
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन नगर में 25 प्राथमिक विद्यालय व 8 पूर्व माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इस साल से एक कंपोजिट विद्यालय भी आरंभ हो गया है, लेकिन कंपोजिट स्कूल में अभी तक शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो सकी है। वर्तमान में यह कामचलाऊ व्यवस्था में है।

33 में से 13 स्कूल एकल व्यवस्था में संचालित हो रहे हैं। मार्च माह में पांच अध्यापकों के सेवानिवृत्त होने से हालात और बिगड़ने की आशंका है। अध्यापकों के अभाव में चार विद्यालयों में ताला लटक सकता है।
विज्ञापन


इनमें प्राथमिक विद्यालय गोविंदनगर के प्रधानाध्यापक मु. इस्माइल, पूर्व माध्यिमक विद्यालय गोविंद नगर के इंचार्ज अब्दुल गनी, प्राथमिक विद्यालय चौबयाना नंबर एक की प्रधानाध्यापिका विमला जैन, पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवालय के प्रधानाध्यापक नाथूराम और प्राथमिक विद्यालय नारायणपुरा की प्रधानाध्यापिका सुधा जैन सेवानिवृत्त हो रही हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोविंद नगर को छोड़कर चार विद्यालयों में एक भी शिक्षक नहीं रह जाएगा।

एकल विद्यालय
प्राथमिक विद्यालय लेड़ियापुरा, सरायपुरा, लक्ष्मीपुरा, शिवालय, चौबयाना नंबर एक, कन्या खिरकापुरा, शताब्दी रामनगर, चमरयाना, बड़ापुरा बालक, अजीतापुरा एवं जूनियर हाईस्कूल शिवालय तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय तालाबपुरा व पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौबयाना में एक ही शिक्षक पढ़ा रहे हैं।

शिक्षक विहीन विद्यालय
क्रमोत्तर स्टेशन व कंपोजिट स्कूल शिक्षकों की वाट जोह रहे हैं। इन दोनों ही स्कूलों में एक भी अध्यापक नहीं है, जिससे इन्हें अस्थायी शिक्षकों की व्यवस्था में चलाया जा रहा है।

इतने हैं शिक्षक
नगर क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय में 16 प्रधानाध्यापक और 30 सहायक अध्यापक हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 2 प्रधानाध्यापक व 8 सहायक अध्यापक कार्यरत हैं।

शिक्षक हो रहे रिटायर
एक ओर जहां गांवों के स्कूलों में धड़ाधड़ शिक्षकों की भर्ती की जा रही है, वहीं दूसरी ओर नगर क्षेत्र के विद्यालयों की सुध लेने वाला कोई नहीं हैं। यहां साल दर साल सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों की रिक्ति पर शिक्षकों की भर्ती नहीं हो रही है, इससे नगरीय क्षेत्र का बुरा हाल है।

15 स्कूलों में नहीं हेडमास्टर
जिले के 25 में से 9 प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक नहीं है। इसी तरह 8 में से 6 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों का टोटा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें