फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप के डंसने से दो युवकों की मौत

विज्ञापन
snaki bite in lalitpur - फोटो : demo
विज्ञापन
सांप के डंसने से दो युवकों की मौत
विज्ञापन

ललितपुर। सांप के डंसने से अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों की मौत हो गई। इनमें से एक युवक मध्य प्रदेश के थाना मालथौन के ग्राम खटौरा का निवासी और दूसरा थाना कोतवाली के ग्राम बुढ़वार का निवासी था। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मध्य प्रदेश के थाना मालथौन अंतर्गत ग्राम खटौरा निवासी दीवान (36) पुत्र मोती शनिवार की सुबह गांव में मजदूरी को गया था, जहां उसे पत्थर हटाने के दौरान एक सांप ने डंस लिया। सांप के डंसने से उसे जोर से दर्द होने लगा, जिस पर उसने गुुस्से में आकर पहले तो सांप को मार दिया और फिर घर पहुंचकर परिजनों को सांप के डंसने की बात बताई। परिजन उसे झाड़ फूंक के लिए जिला के गौना गांव ले गए, गौना से बगाज माता ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर परिजन उसे महरौनी सीएचसी अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर उसका एक घंटे तक इलाज किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। जिला चिकित्सालय द्वारा उसका मेमो पुलिस को भेजा गया, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम बुढ़वार में शुक्रवार की शाम को जगदीश (35) पुत्र उद्देत कुशवाहा अपने भाई राहुल के साथ खेत गया था। जगदीश को खेत में काम करने के दौरान काले सांप ने डंस लिया। जगदीश की चीख सुनकर भाई राहुल उसके पास पहुंचा और पहले गांव में झाड़ फूंक कराई। उसे रात में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई राहुल ने बताया कि सांप के डंसने के बाद भी खेत से भागा नहीं और अगले दिन फिर से खेत पर वही सांप दिखाई देने पर उसे ग्रामीणों ने मार डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें