फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गेहूं को ढकने के लिए पॉलिथीन उठाते समय सांप ने डसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बाड़े में रखे गेहूं को ढकने के लिए पॉलिथीन उठाते समय राजकुमारी (41) निवासी ग्राम जामुनधानाकलां, थाना जाखलौन के हाथ में डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
विज्ञापन

मृतका के पति जगभान सिंह ने घटना को लेकर बताया कि सोमवार की शाम को आंधी व पानी आया। इस पर उसकी पत्नी बाड़े में रखे गेहूं को ढकने के लिए वहां गई। यहां पर रखी पॉलिथीन को उठाते समय वहां मौजूद सांप ने उसकी पत्नी के हाथ में डस लिया। राजकुमारी ने घर आकर इसकी जानकारी दी। इस बीच उसकी हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गई। आनन-फानन वह लोग उसे लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतका के दो पुत्री व एक पुत्र है। थानाध्यक्ष जाखलौन अर्जुन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें