फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 70 और परिषदीय विद्यालयों में बनेंगी स्मार्ट क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले के 70 परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को अब स्मार्ट क्लास की सुविधा मिलेगी। कॉन्वेंट विद्यालयों की तर्ज पर इन विद्यालयों में पुस्तकालय और कंप्यूटर रूम जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। इसके लिए विभिन्न विद्यालयों को चयनित किया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने इन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास बनाने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों को कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर बनाने के लिए शासन की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को आधुनिक शिक्षा व डिजिटल से जोड़ने के लिए स्मार्ट क्लास संचालित करने की पहल की गई है। प्रथम चरण में करीब 598 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास संचालित की जा रही है।
हाल में शासन ने दूसरे चरण में 70 परिषदीय विद्यालयों को स्मार्ट क्लास की सुविधा देने के लिए चयनित किया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। इन स्मार्ट क्लास में डिजिटल पढ़ाई के लिए आधुनिक उपकरण रहेंगे। शिक्षक इन स्मार्ट पैनल का उपयोग कर पाठों को अधिक प्रभावी तरीके से समझा सकेंगे। शिक्षक वीडियो, ऑडियो सहित अन्य डिजिटल सामग्री का उपयोग करके बच्चों को जटिल विषयों को आसानी से समझा सकेंगे। इससे बच्चों की सीखने में रुचि बढ़ेगी और वह विषयों को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे। जिला समन्वयक प्रशिक्षण योगेंद्र मिश्रा ने बताया कि 70 और विद्यालयों में स्मार्ट क्लास बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें