फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक स्वयं मॉडल बने व विद्यालय को भी बनाए:बीएसए

विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय थनवारा में छात्राओं के साथ मौजूद बीएसए रामप्रवेश - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। विकासखंड जखौरा क्षेत्र के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय थनवारा में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामप्रवेश ने फीता काटकर किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक स्वयं मॉडल बनें और विद्यालय को भी मॉडल बनाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षक चाहे तो ग्रामीण क्षेत्र में भी बच्चों को शहरी बच्चों की तरह शिक्षा प्रदान कर सकता है। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी निगम ने स्वयं के खर्च पर अपने विद्यालय में एक स्टोर रूम बनवाया है। साथ ही अलमारियों में कैबिनेट भी लगवाई हैं। इसके अतिरिक्त विद्यालय में 45 इंच की एलईडी, प्रोजेक्टर, लाइब्रेरी पोर्टेबल, हैंडवाश, पोर्टेबल बैडमिंटन कोर्ट भी बनाया गया है। मानक के अनुसार नए ब्लैक बोर्ड की सुविधा भी बच्चों को मिल रही है, जो निजी विद्यालय के समान है। समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी जखौरा जमील अहमद, एकेडमिक रिसोर्स पर्सन ललिता खेर, प्रफुल्ल जैन, शैलेंद्र वर्मा, सुरेंद्र कुमार, राजेश वर्मा, मनीषा सोनी, अमन नामदेव, अभिषेक नायक, संगीता दिवाकर, प्रतिभा राठौर, ब्रजेंद्र सिंह, विकास राजपूत, अशोक कुमार, आदित्य कुमार, बलराम झा, आनंद रिछारिया, ग्राम प्रधान थनवारा, सतीश पाठक, राकेश कुमार, महेश कौशिक, विपिन कुमार, अवध कुमार जैन, अमित कुमार, दीपेंद्र कुमार, विशेष कुमारी, पीएस पायक, अवधेश कुमार, सौरभ आदि उपस्थित रहे। अंत में सभी का आभार लक्ष्मी निगम ने व्यक्त किया।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय थनवारा में शिक्षिकाओं को सम्मानित करते बीएसएस रामप्रवेश- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें