फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री के आवास से किया नौ किसान नेताओं को गिरफ्तार

विज्ञापन
राज्यमंत्री के आवास पर बैठे भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ता - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। भारतीय किसान यूूनियन (अराजनैतिक) के तत्वावधान में आयोजित प्रदर्शन के दौरान जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा ललितपुर में राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के आवास पर प्रदर्शन कर रहे किसानों गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीण क्षेत्र से जहां दस किसानों वहीं मंत्री के आवास से नौ किसानों को पकड़कर पुलिस लाइन ले जाया गया। मंत्री से किसान यह लिखकर मांग रहे थे कि बिल कृषकों के हित में है या नहीं।
विज्ञापन

उधर, सुशासन दिवस के दिन शुक्रवार को जनपद में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही मंत्री एवं विधायक की मौजूदगी में अलग-अलग कार्यक्रम रखे गए थे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किसानों के लिए लाइव प्रसारण दिखाने का आयोजन भी हुआ। सुशासन दिवस के ही दिन किसान संगठनों ने भी मंत्री व विधायकों से किसान बिल के संबंध में पूछने का कार्यक्रम रखा कि किसान बिल किसानों के हित में है या नहीं। इसे देखते हुए जनपद में कोतवाली समेत अन्य थाना क्षेत्रों में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए किसान नेताओं पर भी सुबह से ही नजर रखना शुरू कर दी थी। विभिन्न थाना क्षेेेत्रों में रहने वाले किसान नेताओं को उनके घर से या फिर रास्ते में जाते समय गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को दोपहर में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिला मंत्री धीरज कुशवाहा, बार संघ अध्यक्ष रामकुमार मुखिया, नंदराम यादव, ब्लॉक बार उपाध्यक्ष लक्ष्मन सिंह यादव, रामदास बाबा, जयराम सिंह, भगवान सिंह यादव, मुकुंदी कुशवाहा, गोपीलाल अहिरवार राज्यमंत्री के आवास पर पहुंच गए और हम आतंकवादी नहीं, आपके क्षेत्र के किसान है, हमें लिखित रूप में दें, यह किसान बिल किसान के हित में है या नहीं, पुलिस से हमें न पकड़वाया जाए, लिखे पोस्टर लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुुंच गई और सभी को गिरफ्तार करके पुलिस लाइन ले गई। वहीं विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत जाखलौन पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रंजीत यादव को उनके ग्राम जहाजपुर, से थाना बार पुलिस ने यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष कीरत बाबा को कस्बा बार से गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही तालबेहट पुलिस ने तहसील अध्यक्ष रामकिशन, जखौरा पुलिस ने मलखान सिंह, पाली पुलिस ने नन्हें सिंह, मड़ावरा पुलिस ने धन सिंह, बिरधा चौकी पुलिस ने नंद किशोर, महरौनी पुलिस ने जिला महामंत्री शब्बीर खां और नगर अध्यक्ष राजपाल सिंह, बुंदेलखंड किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ व ऊदल पटेल को गिरफ्तार कर लिया।

भाकियू जिलाध्यक्ष रंजीत यादव को घर से गिरफ्तार करती पुलिस- फोटो : LALITPUR

भाकियू के गिरफ्तार पदाधिकारियों को वाहन से पुलिस लाइन में उतारती पुलिस- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें