ललितपुर। ब्लॉक जखौरा क्षेत्र अंतर्गत अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय मिनौरा में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण बच्चे भी शहरी बच्चों की तरह शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
इस अवसर पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि हमारे ग्रामीण परिवेश के विद्यालयों में स्मार्ट क्लास प्रारंभ होने से यहां के बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा मिलेगी। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राम प्रवेश ने कहा कि इस समय स्मार्ट क्लास के मामले में जनपद पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।
मार्च माह तक जिले के सभी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास शुरू हो जाएगी। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन ने कहा कि जिले के सभी शिक्षक विद्यालयों को सुसज्जित कर स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों के शैक्षिक स्तर को सुधारने हेतु संकल्पित हैं। खंड शिक्षाधिकारी जखौरा जमील अहमद ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। ऋण समिति अध्यक्ष सत्येन्द्र जैन, जिला कोषाध्यक्ष अनिल त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष बिरधा विनय ताम्रकार, सुशील यादव ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर गूंज संस्था की ओर से विद्यालय परिवार को टैबलेट व ग्रामीणों को कंबल वितरित कि ए गए। विद्यालय को स्वयं की राशि से जमीन खरीदकर विद्यालय को दान देने पर कंपोजिट विद्यालय भरतपुरा के शिक्षक सौरभ चौरसिया व मंजुलता सिंह को सदर विधायक व जिला बेसिक अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अविनेश कुमार प्रधान अध्यापक, रूपेश रजक, महेश सोनी, प्रफुल्ल जैन ,ललिता खैर, शैलेन्द्र वर्मा, राजेश वर्मा, सुरेन्द्र कुमार , अजय व्यास, महेश कौशिक, मंजुलता सिंह, प्रतिभा राठौर, देवी अहिरवार सौरभ चौरसिया,अभिषेक राजपूत,अमन नामदेव बृजेन्द्र निरंजन रवि कुमार,विकास राजपूत,ललित निरंजन, आनन्द रिछारिया,अशोक कुमार,बलराम झा, जयपाल,व अमित राजपूत का विशेष योगदान। अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन ने व संचालन शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री जखौरा मनीष खरे व महेश सोनी ने संयुक्त रूप से किया।अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अविनेश कुमार ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी रामप्रवेश व खंड शिक्षाधिकारी जखौरा जमील अहमद उपस्थित रहे।