फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कचनोंदा कलां के 4 प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ

विज्ञापन
ग्राम पंचायत कचनोंदा कलां में प्राथमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ करते जिला बेसिक श? - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। विकासखंड बिरधा अंतर्गत ग्राम पंचायत कचनोंदा कला के चार प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ हो गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्मार्ट क्लास का लोकार्पण किया। वक्ताओं ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के मामले में जिले की प्रदेश में पहचान अलग ही है। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया। इस दौरान सरस्वती वंदना भी की गई। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार पटैरिया ने कहा कि श्रृव्य दृश्य शिक्षण सामग्री के अंतर्गत स्मार्ट क्लास बच्चों के अधिगम सुधार में मील का पत्थर साबित होगी। इस समय कोरोना महामारी के कारण आनलाइन शिक्षण किया जा रहा है। स्मार्ट क्लास के माध्यम से शिक्षण और भी प्रभावी बनाया जाएगा। मुख्य अतिथि बीएसए रामप्रवेश ने कहा कि विभागीय निर्देशों के क्रम में जन सहयोग द्वारा विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया जा रहा है। जनपद प्रदेश में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के मामले में अलग पहचान बनाए हुए हैं। इन्हीं क्रियाकलापों में स्मार्ट क्लास एक नया आयाम है। प्रत्येक विद्यालय में स्मार्ट क्लास स्थापित करना मेरी प्राथमिकता है। इस कार्य हेतु विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टाफ को प्रोत्साहित किया जा रहा है। शीघ्र ही प्रदेश में सर्वाधिक स्मार्ट क्लास स्थापित करने वाला जनपद कहलाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर संदीप पाठक जिला स्काउट मास्टर, अंग्रह प्रकाश श्रीवास्तव, प्रशांत राजपूत, संदीप नामदेव, आशीष मिश्रा, घनश्यामदास, रजनी नामदेव, आभा नामदेव, किरण देवी, गीता निरंजन, अर्चना जैन, रामादेवी, आकांक्षा चौरसिया, वंदना पाठक, उषा पटेल, विनीता सविता, विनीता सुनीता साहू, हेमलता, जया सोनी, अभिलाषा शर्मा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कृपाशंकर शेष सहित ग्रामवासी व विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें