फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे व्यापारियों को प्रताड़ित कर रहा बिजली विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। भाजपा लघु व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने डीएम को ज्ञापन देकर बिजली विभाग पर छोटे व्यापारियों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसमें बताया गया कि सरकारी विभागों पर लाखों रुपये का बकाया चल रहा है। इसके बाद भी उनके कनेक्शन नहीं काटे जा रहे हैं। छोटे व्यापारियों के प्रति कड़ा रुख अपनाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अजय जैन ने डीएम को ज्ञापन देते हुए बताया कि छोटे-छोटे व्यापारियों को लॉकडाउन के दौरान व्यापार में भारी नुकसान उठाना पड़ा। अब जब हालात सामान्य हो रहे हैं तो व्यापार पटरी पर लौटने की उम्मीद जताई जा रही है। लेकिन बिजली विभाग ने उन पर शिकंजा कसना आरंभ कर दिया है। उनके 5000 से अधिक के बकाया पर कनेक्शन काट दिए जा रहे हैं, साथ ही उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। जबकि सरकारी विभाग, सरकारी कालोनियों, पुलिस कालोनियों में रहने वाले हजारों उपभोक्ताओं के ऊपर लाखों रुपये बकाया बना हुआ है, उन पर दरियादली दिखाई जा रही है। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा स्पष्ट कह चुके हैं कि कम बकायेदारों को परेशान नहीं किया जाए। तमाम उपभोक्ता अपने बिल सुधरवाने के लिए विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। इसके बाद भी उनके बिल नहीं सुधारे जा रहे हैं। विगत 2 वर्षों से बिल सुधरवाने का कोई कैंप नहीं लगाया जा रहा है। विभाग में जो अनियमितताएं बरती जा रही हैं, उसकी भी जांच की जाए। इस पर जिलाधिकारी ने जांच कराने व कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। इस मौके पर अजय जैन, रवींद्र जैन मुनमुन, अभिषेक सोनी, विजय मोहम्मदी, अभिषेक मालवीय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें