ललितपुर। जनपद में लगातार दसवें दिन कोई भी नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। जिस पर स्वास्थ्य व जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली।
जिले में बुधवार को 2870 लोगों की कोरोना जांच कराई गईं और बीते 24 घंटे में जनपद में कोई कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया। वर्तमान में जनपद में अभी कोई भी एक्टिव केस नहीं है। जनपद में संक्रमित हुए अब तक 12, 572 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। जिले में सरकारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना बीमारी के चलते 128 की मौतें हुई हैं। जिसके चलते जिले में मरीजों का रिकवरी रेट 98.99 है। संवाद