फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: धीमी गति से चल रहा सड़क का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों ओर उखड़ी पड़ी गिट्टी से परेशान हैं राहगीर, घरों का गंदा पानी आ रहा है सड़क पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। धीमी गति से माताटीला तिराहे से स्टेशन रोड तक सड़क एवं पुल का निर्माण चल रहा है। इससे आसपास निवास करने वाले परिवारों एवं राहगीरों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने इस संबंध में जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए निर्माण कार्य को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने की मांग की है।
पीडब्ल्यूडी की ओर से लगभग चार करोड़ की लागत से माताटीला तिराहे से स्टेशन तक सड़क चौड़ीकरण एवं पुल निर्माण कराया जा रहा है। उक्त काम काफी धीमी गति से होने के कारण आसपास निवासी करने वाले एवं सड़क से निकलने वाले राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। दोनों ओर सड़क पर गिट्टी डली होने के कारण घरों का गंदा पानी सड़क के दोनों ओर भरा रहता है। कोई वाहन सड़क से गुजरता है तो राहगीरों को परेशानी होती है। कई बार वाहन से उछल कर गिट्टी लगने से राहगीर चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन


कई गांवों के लोग गुजरते हैं इस मार्ग से
इस निर्माणाधीन मार्ग से स्टेशन जाने वाले यात्रियों के अलावा करीला, बरबारी, मऊ, भरतपुरा, रमेशपुरा, गूगर, रजावन, म्याव, बैदौरा, मुकटौरा, म्याव आदि गांव जाने वाले लोग गुजरते हैं।


पुल निर्माण में सुस्ती ने बढ़ाई थी परेशानी
बारिश से पहले शुरू हुए पुल निर्माण की गति भी धीमी होने का खामियाजा पुल के आसपास रहने वाले परिवारों ने देखा है। बारिश के पूर्व पुल न बन पाने के कारण सर्विस रोड पर जल भराव होने के कारण आसपास के घरों में पानी भर गया था और बाद में सर्विस रोड तक बह गया था। इसके कारण लोगों को आने-जाने में भारी असुविधा उठानी पड़ी थी।
विज्ञापन



वर्जन
इस संबंध में किसी ने अवगत नहीं कराया है। जानकारी कर निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण कराने के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। - अभिजीत सिंह, एसडीएम तालबेहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें