फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ठंड में 30 फीसदी तक बढ़े चर्म रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ठंड में चर्म रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या 30 फीसदी तक बढ़ गई है। मेडिकल कॉलेज के चर्म रोग विभाग में रोजाना 180 से 200 मरीज आ रहे हैं, इनमें आधे फंगल इन्फेक्शन से पीड़ित हैं। खुजली, धूप से एलर्जी, रूखेपन की समस्या के भी मरीज बड़ी संख्या में आ रहे हैं।
चर्म रोग विभाग की ओपीडी में सामान्य दिनों में 140 से 150 मरीज आ रहे थे। लेकिन, अब सर्दी बढ़ने से 30 फीसदी तक इनकी संख्या में वृद्धि हुई है। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश सेठ ने बताया कि ठंड के मौसम में त्वचा में रूखापन आ जाता है। इससे शरीर पर पपड़ी जमा हो जाती है और चकत्ते बन जाते हैं। जब इन चकत्तों में खुजली होती है तो उससे संक्रमण फैलता है। नियमित रूप से दवा लेने से बीमारी से निजात मिल जाती है। लेकिन, बचाव करने की जरूरत है। गीले कपड़े कतई न पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ये है मरीजों की स्थिति
75-85 - फंगल
25-30 - खुजली
25-40 - एलर्जी
20-25 - रूखेपन
35-25 - अन्य समस्या
-
इस तरह करें बचाव
साफ-सफाई का ध्यान रखें। कपड़े साफ-सुथरे पहनें। पर्याप्त मात्रा में पानी पियें। दूसराें के कपड़े पहनने से बचें। क्रीम या तेल लगाएं। सर्दी में पूरे कपड़े पहनें। कम गर्म पानी का प्रयोग करें।
-
सर्दी के मौसम में त्वचा की समस्या बढ़ जाती है। बिना चिकित्सक के दवा का सेवन न करें।
- डॉ. मुकेश सेठ, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें