फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्क ड्रग पार्क : ढाई करोड़ से बनेगा उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सैदपुर में बन रहे बल्क ड्रग पार्क में अलग से 33 केवी का उपकेंद्र बनाया जाएगा। जमीन चिह्नित कर ली गई है। यह उपकेंद्र ढाई करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा।
तीन हजार एकड़ में बल्क ड्रग पार्क बनाया जा रहा है। इस पार्क के लिए शासन से स्वीकृत 33 केवी का उपकेंद्र बनाया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उपकेंद्र के लिए विभाग ने सैदपुर में जमीन भी चिह्नित कर ली है। उपकेंद्र में पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। यहां इनकमिंग और आउटगोइंग मशीन स्थापित करके बल्क ड्रग पार्क में बिजली मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

बल्क ड्रग पार्क के लिए 250 करोड़ रुपये जारी किया जा चुका है। महरौनी के ग्राम बैजनाथ में बनाए जा रहे 132 केवीए पारेषण उपकेंद्र से सैदपुर में बनाए जाने वाले उपकेंद्र तक 12 किमी लंबी 33 केवी हाईटेंशन लाइन बिछाई जाएगी। आगरा से इस महीने के अंत तक अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाएगा, इसके बाद इस उपकेंद्र का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-
सैदपुर में फार्मा पार्क के लिए 33 केवी उपकेंद्र बनाया जाना है। जमीन चिह्नित कर ली गई है। महरौनी के बैजनाथ में बन रहे पारेषण उपकेंद्र से सैदपुर में 33 केवी लाइन बिछाई जाएगी। इसी महीने उपकेंद्र का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।-चंद्र प्रकाश, अवर अभियंता सेकेंड्री वर्क्स झांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें