फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: उमस से बढ़ रहे त्वचा रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के साथ उमस से लोगों में त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ गई हैं। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में पहुंचे 844 मरीजों में 160 लोग त्वचा रोग से पीड़ित पाए गए। कुछ में घमौरी तो कई में लाल दाने व खुजली के लक्षण पाए जा रहे हैं। चिकित्सक हल्के कपड़े पहनने के साथ गर्मी में बाहर निकलने से बचने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। गर्मी के चलते पसीना आ रहा है। उमस भी बढ़ रही है। इससे फंगस इन्फेक्शन की समस्या पनप रही है। शरीर में छोटे-छोटे लाल रंग के चकत्ते पड़ रहे हैं। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश सेठ ने बताया कि धूप में निकलने पर इसकी एलर्जी से शरीर में लाल दाने हो रहे हैं। कई को खुजली की समस्या हो रही है। आंखों में जलन हो रही है। प्रतिदिन इस तरह के लगभग 160 मरीज आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह की समस्या होने पर मरीज द्वारा उपयोग की गई किसी वस्तु का प्रयोग न करें। अन्यथा दूसरे व्यक्ति में भी समस्या हो सकती है। उन्होंने बताया कि सभी लोग धूप से बचाव करें। फुल व हल्के कपड़े पहनें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। खीरा, टमाटर, संतरा, तरबूज, नींबू पानी आदि का सेवन करने की सलाह दी।
विज्ञापन

-
इस तरह करें बचाव
- गीले कपड़े पहनने से बचें।
- सफाई के साथ रहें।
- चेहरे को ढककर निकलें।
- पाउडर का प्रयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें