फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: फसल बीमा वितरण में साठ किसानों की हो रही दोबारा जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिलाधिकारी ने गठित की सात सदस्यीय जांच टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। एक वर्ष पहले रबी के सीजन में किसानों को वितरित हुए फसल बीमा के मामले में चिह्नित किए गए साठ किसानों के बीमा की टीम द्वारा दोबारा जांच कराई जा रही है। टीमें गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क कर उनकी जमीन का रकवा, बीमा की राशि और फसलों में हुए नुकसान की जानकारी कर रही हैं।
रबी की फसल 2024 में भारी बारिश में हुई नष्ट हुई थी और धोखाधड़ी कर इसका बीमा निकाल लिया था, अब प्रधानमंत्री फसल बीमा में हुई गड़बड़ी की जांच जिलाधिकारी द्वारा गठित सात सदस्यीय टीम द्वारा दोबारा की जा रही है। इसमें दावों के लगभग साठ किसान ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जिन्हें फसल बीमा में गड़बड़ी में संदेह जताया जा रहा है। ऐसे में टीम द्वारा चिह्नित किए गए किसानों के गांवों में जाकर उनकी जमीन का रकबा, जमीन में उस समय बोई गई फसल और फसलों में हुए नुकसान की जानकारी और नुकसान के सापेक्ष मिलने वाली राशि की जांच की जा रही है। टीम उक्त किसानों की सूची के अनुसार उनके गांव में पहुंच रही है और किसानों से संपर्क कर रहे हैं, ताकि फसल बीमा देने में गड़बड़ी हुई है तो किस स्तर पर की गई। उन्हें नुकसान के सापेक्ष अधिक बीमा तो नहीं मिला। जिस गाटे के रकबा पर बीमा मिला, वो उसका है या नहीं। इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। फिलहाल टीम जांच कर रही है और जांच के बाद अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी। जिसके बाद यह जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती ने बताया कि रबी की फसल 2024 में व्यक्तिगत दावों के मामलों की जांच चल रही है। चिह्नित किए गए किसानों के गांवों में जाकर उनसे संपर्क किया जा रहा है और उनसे बीमा के संबंध में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें