- अभिलेख पूर्ण न होने पर चार को दिया कारण बताओ नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बुधवार को कृषि अधिकारियों ने कृषि रक्षा रसायनों के निजी और संस्थागत क्षेत्र के थोक, फुटकर और बफर गोदामों पर कार्रवाई की। जिसके तहत छह दुकानों से कीटनाशक रसायनों के नमूने लेकर जांच को भेज दिए।
जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती व अपर कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार ने टीम के साथ जिले में विभिन्न कृषि रसायनों की दुकानों पर कीटनाशकों की जांच के लिए छापा मारा। जिसमें 21 संस्थागत व निजी थोक, फुटकर व गोदामों पर छापे मारे। इस दौरान अधिकारियों की टीम ने छह कीटनाशक रसायनों के नमूने लिए और जांच को भेज दिए। वहीं, आवश्यक अभिलेख पूर्ण न रखने पर सत्यम ट्रेडर्स जखौरा तालबेहट, किसान मित्र बीज भंडार तालबेहट, जनअधिकार फार्मर कंपनी पाली, न्यू पंजाब किसान सेवा केंद्र जाखलौन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।