- फायर ब्रिगेड वाहन ने आग पर पाया काबू, जखौरा-तालबेहट रोड पर हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर/तालबेहट। सड़क पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उठी चिंगारी से उसमें आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। ट्रक में कोई माल नहीं लदा था और वह खाली था। आग लगने के बाद मौके से चालक व परिचालक चले गए थे।
बुधवार को ग्राम मनपुरा के ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी कि जखौरा-तालबेहट रोड पर उनके गांव के पास सड़क किनारे एक ट्रक में आग लग गई। जिससे ऊंची-ऊंची चिंगारी उठ रही है। सूचना पर फायर ब्रिगेड का वाहन मौके पर पहुंचा। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। ट्रक खाली था और उसमें कोई माल नहीं लदा था। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह के समय ट्रक तेज गति से भाग रहा था, अचानक अनियंत्रित होकर वह पलट गया। ट्रक के पलटने से चिंगारी उठी और आग लग गई थी। ट्रक चालक व परिचालक ट्रक से बाहर निकले और कुछ देर प्रयास करने के बाद मौके से चले गए थे। गांव के लोगों ने जब ट्रक में आग लगी देखी तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी थी।