फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक युवक समेत छह व्यक्ति मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। रविवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए सैंपलों की जांच रिपोर्ट में युवक समेत छह व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर से 1,247 व्यक्तियों के नमूने लिए। इनमें 531 आरटीपीसीआर जांच के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी भेज गए। सात ट्रू- नॉट मशीन व 709 सैंपल एंटीजन किट से लिए गए। आरटीपीसीआर सैंपलों की आई रिपोर्ट में तीन, ट्रू-नॉट से दो व एंटीजन किट में एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।
संक्रमितों में मोहल्ला नेहरूनगर निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, बाहुबलि नगर निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति, कस्बा मड़ावरा निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, महरौनी के ग्राम मैनवार निवासी 27 वर्षीय युवक व 60 वर्षीय व्यक्ति, ग्राम सुकाड़ी निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें तीन को होम आइसोलेट किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दो गज की दूरी और मास्क पहनने को जरूरी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
3,323 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
जिले में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 3,323 पहुंच गया है। इनमें 46 संक्रमितों की मौत हो चुकी। 3,221 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 56 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। बीते पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1,157 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
-----
रविवार को युवक समेत छह व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी को सुविधा के अनुसार उपचार मुहैया कराया जा रहा है।
- डॉ. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें