फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा की टीम ने 22 रनों से जीता उद्घाटन मैच

विज्ञापन
भारतपुरा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को संबोधित करते अतिथि - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। रविवार को श्रीश्री 1008 श्री कृष्णा क्रिकेट क्लब भरतपुरा द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन मैच पारा और बुढ़वार टीम के बीच खेला गया। जिसमें पारा टीम ने 22 रनों से बाजी मारी।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का शुुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य तिलक यादव ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। उन्होंने कहा कि युवा नशाखोरी से दूर रहें और स्वास्थ्य की रक्षा करें, जिससे खेल के क्षेत्र में बेहतर स्थान पा सकें। टूर्नामेंट में टॉस जीतकर पारा की टीम ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी में पारा टीम ने 159 रनों का लक्ष्य बुढ़वार टीम को रखा। बुढ़वार टीम ने लक्ष्य का पीछा किया, लेकिन 12 ओवरों में मात्र 135 रन ही बना सके और 22 रनों से हार गई। मैन ऑफ दि मैच सौरभ यादव को दिया गया। इस मौके पर लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, देशराज सिंह यादव, सतेंद्र सिंह यादव सेतु, ओमकार सिंह यादव, मानवेंद्र सिंह, सौरभ सिंह यादव, त्रिलोक सिंह, कृपाल सिंह, राजीव, जितेंद्र, धर्मेंद्र, नेपाल, सुंदर, सिद्धार्थ, गुड्डू, राघवेंद्र, आयुष आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें