फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को आई झपकी, गोंडा जा रही टैक्सी पुलिया से टकराई, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जखौरा के बांसी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लखनपुरा में मुंबई से गोंडा जा रही टैक्सी (सेंट्रो कार) हाईवे पर ड्राइवर को झपकी आने से पुलिया से टकरा गई, इसमें सवार छह लोग घायल हो गए। मुबई में काम न मिलने के कारण ड्राइवर खुद की टैक्सी लेकर अपने घर गोंडा जा रहा था। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

प्रदेश के गोंडा जिला के धानीपुर निवासी रामतेज (45) पुत्र गंगाराम महाराष्ट्र के मुंबई में टैक्सी चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण परिवार के भरणपोषण का संकट पैदा हो गया। इस कारण वह अपनी पत्नी संजो देवी (40), पुत्र मुकेश (18), पुत्री प्रियंका सोनकर (13), सिद्घार्थनगर निवासी संतोष मिश्र (24) पुत्र विशाल और बस्ती के मोहनगंज निवासी देवमन तिवारी (58) पुत्र राममोहन तिवारी के साथ टैक्सी से गोंडा के लिए बृहस्पतिवार की सुबह रवाना हुए थे। टैक्सी खुद रामतेज चला रहा था।
शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे वह ललितपुर के ग्राम लखनपुर के पास पहुंचे कि उनको झपकी लग गई, जिससे टैक्सी असंतुलित होकर पुलिया से टकरा गई और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। आसपास से गुजर रहे लोगों ने इसकी जानकारी बांसी पुलिस चौकी को दी। जानकारी मिलने पर बांसी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और 108 एंबुलेंस को बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। रामतेज व मुकेश को गंभीर चोटें आईं। फिलहाल सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

बांसी पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र यादव ने बताया कि यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर स्थित ग्राम लखनपुरा के पास हुआ है। रामतेज ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की सुबह मुंबई से चला था और सुबह टैक्सी चलाते समय उसे अचानक से झपकी आ गई, जब तक वह कुछ समझ पाता, तब तक टैक्सी पुलिया से टकरा गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें