ललितपुर। जिले में कोराना संक्रमण दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को शहर के विभिन्न मोहल्लों में पति-पत्नी समेत छह व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 131 हो गई है।
तमाम प्रयासों के बाद भी कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। सड़कों पर लगातार चेकिंग कर मास्क लगाने व सामाजिक दूरी बनाने के लिए जागरुक किया जा रहा है। अनावश्यक रुप से बाहर नहीं निकलने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।
लेकिन कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को पति-पत्नी समेत छह व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें शहर के मोहल्ला सिविल लाइन देवगढ़ रोड निवासी पति-पत्नी संक्रमित हैं। इनमें 45 वर्षीय पति व 40 वर्षीय पत्नी शामिल हैं। इसके अलावा मोहल्ला तालाबपुरा निवासी 53 वर्षीय महिला, छत्रसालपुरा निवासी 62 वर्षीय महिला व 31 वर्षीय पुरुष संक्रमित है। मोहल्ला नदीपुरा निवासी 80 वर्षीय व्यक्ति और आजादपुरा स्टेट बैंक के पास निवासी 64 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित हैं। महरौनी का निवासी एक व्यक्ति संक्रमित है।
---------
245 व्यक्तियों के जांच को भेजे सैंपल
ललितपुर। बढ़ते संक्रमण को लेकर जांचों का दायरा भी बढ़ गया है मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 245 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 17 की जांच रिपोर्ट निगेटिव व 223 लंबित हैं। इसके अलावा 11 से 20 जुलाई तक के 892 सैंपलों की रिपोर्ट आनी शेष है।
--------
मंगलवार को आठ व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से दो आरटीपीसीआर और छह ट्र- नॉट मशीन की जांच में संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
- डा. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी