फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर बहू की हत्या करने में छह ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
rape graphic.jpg - फोटो : rape graphic.jpg
विज्ञापन
मड़ावरा (ललितपुर)। थाना मड़ावरा के अंतर्गत मास्टर कॉलोनी में दो दिन पहले विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम मसौराकलां निवासी रामदीन पुत्र कोमल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी पुत्री लक्ष्मी की शादी मड़ावरा निवासी भानुप्रताप प्रजापति के साथ अप्रैल 2016 में की थी। दहेज में छह लाख रुपये से अधिक का सामान दिया था। आरोप लगाया कि ससुराली दहेज से संतुष्ट नहीं थे। पुत्री ने उससे उत्पीड़न की शिकायत की थी। ससुरालियों ने एक वर्ष पहले पुत्री को जान से मारने के उद्देश्य से छत से फेंकने की कोशिश की थी। उन्होंने यह तथ्य भी छिपाया था कि पुत्री का पति भानुप्रताप पहले से शादीशुदा है। दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर 12 फरवरी को ससुरालियों ने पुत्री लक्ष्मी की हत्या करके फांसी के फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने मृतका के पति भानुप्रताप, देवर मोहित, सास, ननद, के अलावा विवाहिता ननद एवं ननदोई रामस्वरूप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें