फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अशिका खान व देवेंद्र रहे विजेता

विज्ञापन
बैडमिंटन चैंपियनशिप में शील्ड व प्रमाण पत्र दिखाते विजेता - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। रविवार को श्री वर्णी जैन इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रवक्ता विमलचंद चौधरी की स्मृति में जमील सर स्पोर्ट्स एकेडमी पर आयोजित प्रथम टीवीएस कप बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन समारोह संपन्न हुुआ। प्रतियोगिता में अलग-अलग ग्रुप में अशिका खान और देवेंद्र अपने ग्रुप के विजेता रहे।
विज्ञापन

बैडमिंटन चैंपियनशिप प्रतियोगिता में 60 बालक व 40 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें एकल बालक वर्ग के मैचों में मिनी अंडर-09 में विजेता फैजान व उपविजेता हैप्पी, अंडर-11 में विजेता शान व उपविजेता अयान, अंडर-13 में विजेता देवेंद्र व उपविजेता विराट समैया, अंडर-16 में विजेता रोहित व उपविजेता अनंत, अंडर-19 में विजेता रोहित व उप विजेता सूर्यांश, ओपन बालक में विजेता जीशान व उपविजेता अहफाज, ओपन बालक/ पुरुष युगल में विजेता जीशान व अहफाज व उप विजेता रोहित व सूर्यांश रहे। शासकीय विभाग युगल में विजेता अक्षय सिंह, धीरेंद्र व उपविजेता राममिलन, सुरेंद्र पटेल रहे। सीनियर/वयोवृद्व युगल में विजेता मनोज, मुहम्मद जीमल व उपविजेता हेमंत जैन, जिनेंद्र सर्राफ रहे।
बालिकाओं में सीनियर बालिका वर्ग ओपन में विजेता सुरभि पटेल व उपविजेता आरती कुशवाहा, अंडर-19 बालिका में विजेता अहल, अंडर-16 में विजेता स्नेहा सोलंकी, अंडर-13 में विजेता अशिका खान विजेता व उपविजेता निशा कुशवाहा रहीं। सभी विजेता प्रतिभागियों को अतिथिगणों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि हरीशकपूर टीटू रहे। इस दौरान राजीव चौधरी, जिनेंद्र सर्राफ, मुहम्मद जमील, नासिर, जीशान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें