फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: एसएनसीयू में बढ़ेंगे छह बेड, नवजात को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू में जल्द ही छह बेड बढ़ेंगे। एनएचएम से बीते माह बजट जारी हो गया था, अब वार्ड स्थापित होने का कार्य शुरू हो गया है। वार्ड बनने पर बेडों की संख्या 12 से 18 हो जाएगी।
एनएनसीयू में वर्तमान में 12 बेड हैं। कई बार बच्चों की संख्या अधिक होने पर एक बेड पर दो बच्चों को रखना पड़ता है। रेफर की स्थिति भी बन जाती है। एसएनसीयू में बेड बढ़ाए जाने के लिए शासन ने बीते माह 12.50 लाख रुपये का बजट जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने एसएनसीयू में बेड बढ़ाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। छह बेड का नया वार्ड तैयार किया जा रहा है। आधुनिक बेड के साथ वार्मर, फोटो थैरेपी, कंसंट्रेटर समेत अन्य अत्याधुनिक उपकरण स्थापित किए जाएंगे। नवजातों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
-
एसएनसीयू में छह बेड बढ़ाने के लिए निर्माण शुरू कर दिया है। जल्द ही वार्ड तैयार हो जाएगा। - डाॅ. विशाल जैन, मीडिया प्रभारी, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें