ललितपुर। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर डाक विभाग ने विशेष तैयारियां की हैं। बहनों को भाइयों तक राखी भेजने में कोई कठिनाई न हो, इसके लिए प्रधान डाकघर सहित अन्य डाकघरों में भी वाटरप्रूफ स्पेशल लिफाफे उपलब्ध कराए गए हैं। इस वाटर प्रूफ लिफाफे की कीमत 10 रुपये निर्धारित की गई है। इसके लिए प्रधान डाकघर घंटाघर में राखी स्पेशल वाटरप्रूफ लिफाफे के लिए अलग काउंटर खोला गया है। यहां से लोग आसानी से लिफाफा खरीदकर उसमें राखी रखकर डाक के माध्यम से भेज रहे हैं। वहीं डाक विभाग ने विश्वास जताया है कि अपनी सुदृढ़ एवं व्यापक डाक व्यवस्था के माध्यम से इस वर्ष भी रक्षाबंधन के अवसर पर लाखों बहनों के स्नेह की प्रतीक राखियां समय पर उनके भाइयों तक पहुंचाईं जाएंगी।
फोटो 41
बारिश से राखियों का होगा बचाव
वाटरप्रूफ होने के कारण बारिश में राखी और अन्य सामग्री सुरक्षित रहेंगी। सहायक डाक अधीक्षक ने रक्षाबंधन के दौरान राखियों की बुकिंग और वितरण के लिए कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सभी प्रमुख डाकघरों में यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।
-
डाक शुल्क में दी गई छूट
बारिश और नमी से राखी को बचाने के लिए 10 रुपये की कीमत में विशेष वाटरप्रूफ लिफाफे और बॉक्स डाकघरों में उपलब्ध कराए गए हैं। डाक के माध्यम से राखी स्पीड पोस्ट के जरिए भेजने पर डाक शुल्क में 10 प्रतिशत की विशेष छूट दी गई है।
विशेष काउंटर खुलने से बहनों को मिली राहत
प्रधान डाकघर में भीड़ से बचने और त्वरित बुकिंग के लिए अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था की गई है। इस सुविधा के चालू होने से अब डाकघर में भीड़ कम देखी जा रही है। वहीं बताया गया कि 26 अगस्त को भी ऑफिस खुला रहेगा।
…......
बहनों को राखी भेजने के लिए अपना लिफाफा साथ लाने की आवश्यकता नहीं है। वे केवल अपनी राखी लेकर अपने निकटतम किसी भी डाकघर में जाएं, वहां उन्हें भारतीय डाक विभाग का विशेष वाटरप्रूफ राखी लिफाफा मात्र 10 रुपए में उपलब्ध कराया जाएगा।-राजीव तिवारी,सहायक डाक अधीक्षक प्रधान डाकघर ललितपुर।
-
फोटो 42
रविवार तक 700 के करीब राखियों के लिफाफे उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचा दिए गए हैं। बारिश से बचाव के लिए लिफाफा वाटर प्रूफ रखा गया है। लिफाफे में राखी मेल लिखना अनिवार्य है। जो भी लिफाफे आएंगे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर भेजा जाएगा।-नितिन माहौर, डाक सहायक, प्रधान डाकघर ललितपुर।