फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जिला कारागार पहुंचकर बहनों ने भाइयों को किया तिलक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। होली भाईदूज पर बृहस्पतिवार को जिला कारागार के बाहर सुबह से ही भीड़ रही। जेल में बंद अपने भाइयों को तिलक करने के लिए बहनें अंदर जाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करने लगीं। बंदियों को भाई दूज का टीका करने पहुंचने वाली बहनों की संख्या को देखते हुए यहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

जेल नियमों के अनुसार, बहनों को जिला कारागार के अंदर प्रवेश करने दिया गया। यहां जेल में अंदर बंदियों को तिलक करने के लिए कारागार प्रशासन ने व्यवस्था की थी। जेल के अंदर पहुंचकर बहनों ने अपने-अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और उनको मिठाई खिलाई। अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की। वहीं, भाईयों ने भी अपनी बहनों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। भाईदूज पर तिलक कार्यक्रम के दौरान जिला कारागार के पुलिसकर्मी सतर्क और मुस्तैद दिखाई दिए। जेल अधीक्षक विजय कुमार राय ने बताया कि भाईदूज पर बंदियों का तिलक करने के लिए उनकी बहनें आईं। इसे लेकर जेल प्रशासन की ओर से व्यवस्था की गई थी। इस दौरान सुरक्षा के लिए जेल पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें