फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में नहीं दिखेंगे चुुनाव चिह्न से मिलते जुलते चित्र

Wed, 11 Jan 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
school, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर लागू की गई आचार संहिता के मद्देनजर परिषदीय स्कूलों की दीवारों पर बने चित्रों को ढका जाएगा। ऐसा चुनाव चिहृनों से मिलते जुलती तस्वीरों को लेकर किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इसके पालन के लिए आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


यूपी विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। जिसे ध्यान में रखकर बेसिक शिक्षा विभाग में पहले बैग व बर्तन के वितरण को रोका गया। उसके बाद अब परिषदीय स्कूलों की दीवारों को ढकने का फरमान जारी कर दिया गया। परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को चित्रों की पहचान कराने के उद्देश्य से दीवालों पर पेंटिग्स कराई गई है। इन चित्रों में कमल का फूल, हाथी आदि चित्र बने हुए हैं। कई स्कूलों में विभिन्न तरह के पोस्टर टांगे गए हैं। जिन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के चुनाव चिहृन बने हुए हैं।

स्कूलों की दीवारों पर बने चित्रों व पोस्टरों से मतदाता प्रभावित हो सकते हैँ। इसके मद्देनजर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने स्कूलों की दीवारों पर बने चित्रों को मिटवाने व पोस्टर हटवाने के निर्देश दिए हैं। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी नगर आभा अग्रवाल ने स्कूलों पर बने चित्रों को ढकने व पोस्टरों को तत्काल हटवाने के निर्देश स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को जारी किए हैं। इन निर्देशों ने कई प्रधानाध्यापकों को परेशानी में डाल दिया है। उनका कहना है कि उन्होंने हाल ही में दीवालों पर बाल पेंटिग्स कराई है। यदि बाल पेंटिग्स मिटझ्वाई तो इस सत्र में नए सिरे से पेंटिग्स कराना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में बच्चे खेल खेल में शिक्षा पाने के तरीके से वंचित हो जाएंगे।
विज्ञापन


पिछले विधानसभा चुनाव में हुआ था ऐतराज
वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग में स्कूलों में बने कमल के फूल की शिकायत की गई थी। जिस पर स्कूल के दीवार पर बने चित्रों को कार्डशीट से ढक दिया गया था। इस बार चुनाव आयोग ने पहले से ही निर्देश विभागाध्यक्षों को जारी कर दिए हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें