फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमेंटेड होंगी प्लेटफार्म नंबर एक की पटरियां

Wed, 01 Mar 2017 01:02 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
सीमेंटेड होंगी प्लेटफार्म नंबर एक की पटरियां - फोटो : demo
विज्ञापन
रेलवे ने ललितपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की पटरी को साफ-सुधरा रखने के मकसद से सीमेंटेड कराने का निर्णया लिया है। इसके तहत ललितपुर में प्लेटफार्म की रेल लाइन को नीचे गिट्टी को हताया जाएगा। ताकि पटरियों पर फैली गंदगी को पानी से प्रेशर के साथ धोया जा सके। इसके साथ ही रेलवे द्वारा प्लेटफार्म एक पर वीआईपी रेस्ट हाउस भी तैयार किया जा रहा है।       
विज्ञापन

रेल पटरियों के नीचे सीमेंटेड फर्श करने की योजना प्लेटफार्म एक की ही है। कार्य का जिम्मा रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग आईओडब्ल्यू कार्यालय को सौंपा गया है। रेलवे द्वारा इस कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है और रेलवे द्वारा शीघ्र ही यह कार्य शुरू किया जाएगा। रेल पटरियां के नीचे सीमेंटेड फर्श होने के चलते यहां फैली गंदगी को पानी से आसानी से धुलाई की जा सकेगी। इसके लिए बड़ी-बड़ी ढलान युक्त नालियां भी बनाई जाएगी, जिससे गंदगी पानी के साथ बहकर नालियां में बह जाएगी। हालांकि इससे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आने वाली ट्रेनों को दो नंबर प्लेटफार्म पर स्टॉपेज दिया जाएगा। वहीं, रेलवे द्वारा ललितपुर स्टेशन बाहर से भी होटलों जैसा सुंदर लुक देने का कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही अन्य यात्री सुविधाओं के तहत प्लेटफार्म एक पर ही पार्सल कार्यालय के पास वीआइपी रेस्ट हाउस भी तैयार हो रहा है, जिसे रेल अधिकारियों व अन्य वीआईपी अधिकारियों व यात्रियों के लिए शीघ्र ही खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें