फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव से मुक्ति दिलाती है मौन साधना

Sat, 12 Dec 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। आर्यिका पूर्णमति माताजी ने कहा कि जीवन को सुधारने के लिए धार्मिक संस्कार और साधु संगति श्रेयस्कर है। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि अपने बच्चों को धर्मज्ञान और अच्छे संस्कारों से जोड़ें।
विज्ञापन


श्री क्षेत्रपाल मंदिर में धर्मसभा को संबोधित करते हुए आर्यिकाश्री ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति समाज के लिए घातक है। उन्होंने मौन सर्वत्र साध्येत बताते हुए कहा मौन साधना जहां तनाव से मुक्ति दिलाती है, वहीं बड़े से बड़े विवाद और संकट के समय में श्रेष्ठ मार्ग प्रशस्त करती है।

धर्मसभा का मंगलाचरण अनीता मोदी ने किया। इस मौके पर जैन पंचायत अध्यक्ष अनिल जैन अंचल ने मुनि पुंगव सुधा सागर महाराज के आशीर्वाद एवं क्षुल्लक धैर्यसागर महाराज द्वारा रचित लव केमिस्ट्री पुस्तक का उल्लेख करते हुए कहा सामाजिक परिवेश में धर्म, समाज, संस्कृति, संस्कार, उच्च शिक्षा, भोग इच्छा व अर्थ नियंत्रण स्वच्छंदता के समक्ष बोने हो गए हैं, जिसके कारण जीवन अशांतिमय हो गया है।
विज्ञापन


इस थीम पर लिखी गई पुस्तक लव केमिस्टी का विमोचन जैन पंचायत के महामंत्री डा. अक्षय टड़ैया, संयोजक प्रदीप सतरवांस, पूर्व अध्यक्ष सुंदर लाल अनौरा और ज्ञानचंद इमलया द्वारा किया गया।

इस मौके पर शीलचंद अनौरा, अक्षय अलया, कोमल दादा, कपूर चंद लागौन, नरेंद्र जैन छोटे पहलवान, आनंद जैन धनगौल, प्रभात जैन लागौन, दीपक जैन, गेंदालाल सतभैया, प्रभात जैन, प्रमोद जैन पाय, मनोज जैन, राजेंद्र जैन थनवारा, पार्षद पंकज जैन, रामप्रकाश जैन, वीरेंद्र जैन बछरावनी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें