फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव की समस्या से जूझ रहे सिद्दनपुरा के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। वार्ड एक सिद्दनपुरा के वाशिंदों को जलभराव और खस्ताहाल सड़क से निजात नहीं मिल पा रह्ी है। बारिश थमने के बाद भी सिद्दन मंदिर से नेहरू नगर की तरफ जाने वाले मार्ग पर पुलिया के पास पानी का जलभराव है। वहीं, सड़क भी जगह-जगह खराब हो गई है।
विज्ञापन

वार्ड एक सिद्दनपुरा का शहर से जुड़ाव दो रास्तों से है। एक रास्ता नेहरू नगर से है, तो दूसरा सिविल लाइन से जुड़ता है। वार्ड 11 सिविल लाइन तृतीय से होकर जाने वाला मार्ग जगह-जगह खराब हो गया है। जिससे वार्ड में जलभराव की समस्या बनी है। पुलिया के पास गंदा पानी भरा होने से लोग परेशान हैं। बारिश के मौसम में सड़क से पानी बहता रहा, इससे सड़क जगह-जगह खराब हो गई है। बारिश का सीजन समाप्त होने के बाद भी सड़क पर गंदे पानी के जमाव और निकासी की समस्या बनी हुई है।
वार्ड एक सिद्दनपुरा के विकास पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वार्ड में जगह-जगह नाली क्षतिग्रस्त हैं, सड़कें भी खराब हैं। इसके बाद भी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। - अशोक
विज्ञापन

नालियों का गंदा पानी बहने से जगह-जगह सड़कें खराब हो गई हैं। छोटे-बड़े गड्ढे सड़कों पर देखे जा सकते हैं। कई सड़कों का निर्माण डूडा से कराया गया। - मोनू
वार्ड में प्रवेश करते ही सड़क पर जलभराव जैसी समस्याएं दिखाई देने लगती हैं, जिम्मेदार इसे देखकर भी नजरअंदाज कर देते हैं। समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।- हरगोविंद अहिरवार
इस समय संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसका मकसद मच्छर जनित बीमारियों से लोगों को बचाना है। -इंदल
सड़क पर जलभराव की समस्या संज्ञान में आई है। सफाई निरीक्षकों को मौके पर भेजकर समस्या का निदान कराया जाएगा। - निहालचंद, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें