फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अपने जनपद को कोरोना से मुक्त बनाए रखें...’

विज्ञापन
शहर के स्टेशन रोड पर अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। बुधवार को ‘अमर उजाला’ अपराजिता के तहत शहर के स्टेशन रोड पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि लॉकडाउन का ईमानदारी से पालन करें। अपने- अपने घरों में रहें। सर्तकता बरतें, ताकि हम अपने आपको और अपने जनपद को कोरोना से मुक्त बनाए रखें।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सभी को एकजुट होकर लॉकडाउन का पालन करना होगा। सभी को जागरूक होकर सावधानी के साथ कोरोना वायरस से लड़ना होगा एवं लॉकडाउन का सख्ती से पालन करना बहुत जरुरी है। तभी हम इस लड़ाई को आसानी से जीत सकते हैं। अगर सभी लोग सावधानीपूर्वक लॉकडाउन का पालन करते हैं तो कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सकता है। इसी से हमारा और सबका बचाव हो सकता है। महिलाओं ने कहा कि सामूहिक प्रयास जरुरी है। कुछ लोगों के ही पालन करने से कुछ नहीं होगा।
हम घर पर ही रहकर लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। परिवार के अन्य सदस्यों को भी घर पर रहने की ही सलाह देते हैैं। सभी लोग स्वस्थ रहें, ऐसी ईश्वर से कामना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूबी
कोरोना की महामारी से बचाव के लिए लॉकडाउन का पालन जरूरी है, अगर हम लॉकडाउन का पालन नहीं करेंगे तो कोरोना से जंग जीतने में पीछे रह जाएंगे।
- नफीसा
देशभर में फैली कोरोना वायरस की महामारी से बचने के लिए हम सब सतर्क और सावधान हैं। स्वयं के बचाव हेतु सबको इसका पालन करना जरूरी हैं।
- अनीशा
परिवार के सभी सदस्य कई बार सैनिटाइजर से हाथ साफ करते हैं। पूर्णतया लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है।
- अजबबाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें