फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आठ गांव में श्मशानघाट की कमी होगी दूर, जल्द होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में आठ गांव में श्मशान की कमी दूर होगी। 40.72 लाख रुपये से इनका निर्माण कराया जाएगा। क्षेत्रीय सांसद की निधि से यह निर्माण कार्य कराए जाएंगे। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने कार्य शुरू कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ ही कार्य कराया जाएगा। क्षेत्रीय सांसद अनुराग शर्मा ने ब्लॉक जखौरा, बार, बिरधा, मड़ावरा के आठ गांव में श्मशान घाट के निर्माण की स्वीकृति दी थी। इसके बाद ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने सर्वे कर एस्टीमेट जारी किए थे। एस्टीमेट के आधार पर माननीय ने निधि दी थी। इसके साथ ही विभाग ने निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे अब गांव में श्मशान घाट का निर्माण किया जाएगा। आठ गांव में 40.72 लाख से कार्य कराया जाएगा। प्रत्येक शमशान घाट का निर्माण 5.09 लाख से किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई है। इसके पूर्ण होने के साथ ही कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

-

इन गांव में होगा श्मशान घाट का निर्माण
बस्तगुवां, दैलवारा, सिद्धपुरा, कचनौंदा, पड़ना, डोंगराकलां, गिरार, धौरीसागर आदि गांव में श्मशान घाट का निर्माण किया जाएगा। इससे बारिश के मौसम में अंतिम संस्कार करने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

-
चार ब्लॉक के आठ गांव में श्मशान घाट का निर्माण किया जाएगा। इसकी टेंडर प्रकिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही कार्य कराया जाएगा।
- सवर्ण सिंह, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें