फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई सड़क पर बेच रहा था मछली, कोई दुकान खोले मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना वायरस जैसी महामारी को रोकने के लिए जहां शासन द्वारा पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन लागू किया गया है, वहीं शहर में लोग भीड़ एकत्रित कर जगह-जगह लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। पुलिस की गश्ती के दौरान कोई सड़क पर मछली बेचता मिला, तो कोई दुकान खोलकर जूता-चप्पल बेचते पकड़ा गया। इस पर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर लॉकडाउन के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

एसआई अरविंद कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कैलगुंवा चौराहा स्थित बाईपास सड़क किनारे सिपाहियों के साथ ग्राम रजवारा की तरफ जा रहे थे। तभी कैलगुंवा हाइवे बाईपास से नीचे उतरा तो देखा कि कैलगुवां रोड के बाएं ओर सड़क किनारे बनी कुछ लोग एकत्रित दिखाई दिए। पास में गए तो बड़े लोग भाग गए और वहां एक व्यक्ति मछली बेचते मिला। इसी वजह से वहां भीड़ लगी थी। मौके पर बैठे व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम ग्राम रजवारा निवासी फूलचंद पुत्र जालम बताया। एसआई की तहरीर पर मछली बेचकर भीड़ जुटाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन में धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
एक अन्य मामले में सदर चौकी इंचार्ज अमर बहादुर सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर में बताया कि वह हमराही सिपाहियों के साथ नझाई बाजार में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान देखा कि एक व्यक्ति दुकान का सामान फैलाए हुए है और कुछ लोग एकत्रित दिखाई दिए। पुलिस को देखकर सामान खरीद रहे व्यक्ति भाग गए। वर्तमान समय में कोरोना वायरस महामारी को लेकर लॉकडाउन चल रहा है और दुकानदार द्वारा जूता- चप्पल बेचकर लोगों की भीड़ एकत्रित कर लॉकडाउन का उल्लंघन कर करते पाया गया। पूछताछ में उक्त दुकानदार ने अपना नाम मोहल्ला छत्रसालपुरा निवासी मो. फरीद पुत्र मो. शमीम बताया। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर लॉकडाउन के उल्लंघन में धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें