सुबह करीब चार बजे अचानक मौसम बदल गया और हल्की बूंदाबांदी होने लगी। इसी दौरान गाज गिरने से थाना गिरार के ग्राम चितरापुरा निवासी कोमल अहिरवार की मौत हो गई। उसके पास दो एकड़ जमीन है। मृतक खेती करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसके एक बेटा और दो बेटियां हैं। बेटा सबसे बड़ा 12 साल का है। ऐसे में परिवार का पेट पालने का संकट आ गया है। मृतक सुबह महुआ बीनने के लिए खेत पर गया था। अचानक मौसम बदला और बूंदा बांदी होने लगी। कुछ ही देर में आकाशीय बिजली गिरी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।