फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नियम विरुद्ध हो रहा दुकानों का निर्माण, नगर पंचायत ने थमाया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिलावन। राजकीय पशु चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन दुकानों पर दो सरकारी विभाग आमने सामने आ गए हैं। यहां तक की नगर पंचायत ने निर्माणाधीन दुकानों की भूमि को नजूल के होने का आरोप लगाया है। इसको लेकर जिला पंचायत को नोटिस भी जारी किया है। इससे मामला गरमा गया है।
कस्बे में स्थित पशु चिकित्सालय महरौनी परिसर में जिला पंचायत की ओर से दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। इस निर्माण को लेकर कुछ लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें कहा था कि जिस भूमि पर निर्माण हो रहा है, वह पशु चिकित्सालय एवं नजूल भूमि का हिस्सा है। साथ ही भवन निर्माण के लिए आवश्यक अनुमति और स्वीकृत नक्शा भी नहीं लिया गया। इसको लेकर नगर पंचायत ने नोटिस भी जारी कर दिया है। नोटिस में बताया गया कि नगर पंचायत की सीमा के भीतर किसी भी निर्माण के लिए नक्शा पास कराना अनिवार्य है। जिला पंचायत ने न तो हमसे कोई अनुमति ली और न ही कोई मानचित्र स्वीकृत कराया। इस पर नगर पंचायत ने तय समय सीमा के भीतर निर्माण नहीं हटाने पर ध्वस्तीकरण की चेतावनी दी है। उधर निर्माण कार्य को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।
विज्ञापन

0000000

पशुपालकों ने भी किया था कड़ा विरोध
दुकानों के निर्माण के पूर्व भी स्थानीय पशुपालकों ने कड़ा विरोध किया था। उनका कहना था कि अस्पताल परिसर में दुकानों के निर्माण से इलाज के लिए आने वाले बीमार पशुओं को परेशानी होगी। उनका मानना था कि दुकानों के निर्माण से इलाज के लिए आने वाले पशुओं के लिए जगह कम पड़ जाएगी। इस संबंध में अस्पताल प्रशासन ने भी अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी।
000000000000

वर्जन
जिला पंचायत ने नियमों की अनदेखी करते हुए पहले निर्माण कार्य शुरू करा दिया। जबकि कार्य से संबंधित निविदा बाद में जारी की गई। जबकि यह भूमि नजूल की बताई जा रही है। नीलम बड़ौनिया, अध्यक्ष, नगर पंचायत
विज्ञापन

00000000000000
महरौनी नगर पंचायत में पशु अस्पताल के पास दुकानों का निर्माण शासन की स्वीकृति से किया जा रहा है। इसमें मंडलायुक्त, जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी की संस्तुति भी की गई है। नगर पंचायत बेवजह ही नियम विरुद्ध बता रहा है। - विनोद कुमार, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत, ललितपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें