अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। पं. दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर जिला स्तरीय जूनियर बैडमिंटन बालक-बालिका प्रतियोगिता का आयोजन स्टेडियम में हुआ। शुभारंभ जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष मनमोहन जड़िया एवं जितेंद्र विक्रम वैद्य ने किया।
अंडर-15 बालक वर्ग एकल में श्लोकराज प्रथम, शौर्य अग्रवाल द्वितीय व सुमुख विक्रम वैद्य तृतीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग युगल में श्लोक-सिद्धांत प्रथम, आरुष सिरवैया-सुमुख विक्रम वैद्य द्वितीय व लक्षित-शौर्य अग्रवाल की जोड़ी तृतीय स्थान पर रही। बालिका एकल वर्ग में अर्शिका खान प्रथम, समृद्धि विश्वकर्मा द्वितीय, राजस्मिता परमार तृतीय स्थान पर रहीं।
बालिका वर्ग युगल में अर्शिका-अश्विका प्रथम, समृद्धि-अद्विका द्वितीय व महक-राजस्मिता परमार की जोड़ी तृतीय स्थान पर रही।
अंडर 18 बालक वर्ग एकल में शिवांश श्रीवास्तव प्रथम, आरुष सिरवैया द्वितीय, यथार्थ चतुर्वेदी तृतीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग युगल में श्लोक राज-शौर्य अग्रवाल प्रथम, आरुष सिरवैया-सुमुख विक्रम वैद्य द्वितीय और आरुष जैन-अनुग्रह की जोड़ी तृतीय स्थान पर रही।
बालिका एकल वर्ग में अर्शिका खान प्रथम, समृद्धि विश्वकर्मा द्वितीय, महक खान तृतीय स्थान पर रहीं। बालिका युगल वर्ग में अर्शिका खान-अश्विका रजक प्रथम, समृद्धि विश्वकर्मा-अद्विका श्रीवास द्वितीय व महक खान-राजस्मिता परमार की जोड़ी तृतीय स्थान पर रही। निर्णायक में रिषी, दिव्या वैद्य, जमील अहमद रहे। क्रीड़ा अधिकारी रेखा रावत ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर लक्ष्मण, मनोज व अशोक आदि मौजूद रहे।