ललितपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कल्चरल ट्रैक का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हुआ। इसमें जनपद के स्थानीय कलाकारों सहित विद्यालयों और महाविद्यालयों के प्रतिभावान बालक-बालिकाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन ने किया। मंत्री प्रतिनिधि चंद्रशेखर पंथ और सदर विधायक प्रतिनिधि श्रीकांत कुशवाहा भी उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने लोकनृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग और कविता लेखन में अपनी प्रतिभा दिखाई। लोकगीत में प्रिंसी एंड पार्टी प्रथम और शांति एंड पार्टी द्वितीय रहीं। नुक्कड़ नाटक में शिवानी ने पहला और नैंसी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लोकनृत्य में मुस्कान एंड पार्टी प्रथम व आलिया ताज द्वितीय रहीं। पेंटिंग प्रतियोगिता में सृष्टि चंदेल प्रथम और बीकेश द्वितीय रहे। कविता लेखन में शीतल सिंह ने पहला स्थान और डोली ने दूसरा स्थान हासिल किया।
मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान ने विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किए। जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, तालबेहट शैलेंद्र सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रसून गुबरेले, अंजली शर्मा, वरिष्ठ सहायक मेराज अहमद खान और राहुल जैन आदि मौजूद रहे।