फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्दशा पर आंसू बहा रहा विलेज हाट बाजार

Fri, 14 Oct 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bazaar lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
विकास खंड महरौनी अंतर्गत निर्मित विलेज हाट अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा हैं। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित सामान की एक साथ बिक्री के लिए बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लाखों रुपये की लागत से तैयार किए इस विलेज हाट की ओर न तो अधिकारी ध्यान दे रहे हैं और न ही समाजसेवी संस्थाएं। दिलचस्प तो यह हैं कि आज तक उद्घाटन की रस्म अदायगी तक नहीं हो सकी हैं। इस तरह से जहां सरकार की मंशा पर पानी फेरा जा रहा है। वहीं, लाखों रुपये पानी में बहते दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन

सिलावन में वर्ष 2009-10 में स्वर्ण जयंती स्वरोजगार योजनांतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित सामान की बिक्री के लिए बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 15 लाख रुपये की लागत से विलेज हॉट का निर्माण कराया गया। इसमें सामान रखने के लिए बाकायदा दुकानें बनाए गई। साथ ही बिक्री के लिए टीन शेड, बाजार के चारों ओर चाहरदिवारी निर्माण के अलावा शौचालय व पानी की व्यवस्था भी की गई। लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के चलते न तो आज तक विलेज हाट का उद्घाटन ही हो सका और न ही दुकानों का संचालन अलबत्ता हॉट जर्जर स्थिति में पहुंच चुका हैं। चाहरदिवारी धराशायी हो गई वही टीन शेड भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऐसा नहीं हैं कि विकासखंड में महिला स्वयं सहायता समूह नहीं हो। यहां सैकड़ों की संख्या में महिला समूह चल रहे और कई तो सामान भी तैयार कर रहे हैं, लेकिन इस ओर विभागीय अधिकारियों के ध्यान नहीं देने से सरकार की मंशा पर पानी फिरता दिखाई दे रहा हैं। वहीं, समाजसेवी संस्थाएं भी इस ओर ध्यान नहीं दे रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें