फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गोमती की तर्ज पर होगा शहजाद नदी का सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शहजाद नदी का लखनऊ स्थित गोमती की तर्ज पर सुंदरीकरण होगा। नगर पालिका जिलाधिकारी के आदेश पर डीपीआर तैयार कर रही है। यहां आबादी वाले क्षेत्र में बाउंड्री का निर्माण कराया जाना है। शहर के मध्य भाग में नदीपुरा में नदी पर बने पुल के दोनों ओर सुंदरीकरण होना है।
शहर के बीच से शहजाद नदी निकली है। वर्तमान में इस नदी में गंदी नालियों का पानी जाता है, जिससे इसका पानी दूषित हो गया है। नदी किनारे जो आवास बने हैं, उनकी पानी की भी निकासी नदी की ओर है। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने नदी के सुंदरीकरण कराने के लिए नगर पालिका व सिंचाई विभाग को निर्देश जारी किए थे। सिंचाई विभाग ने 18 लाख रुपये से नदी के जीर्णोद्धार की कार्ययोजना तैयार की। साथ ही दोनों किनारों पर मिट्टी से कच्चा रास्ता तैयार किया। अब नगर पालिका पुल के दोनों ओर बाउंड्री वाल का निर्माण करते हुए दोनों ओर पक्का पाथवे, पार्क व लोगों को बैठने के लिए कुर्सी लगाने की कार्ययोजना तैयार कर ली है। एक निश्चित ऊंचाई पर पाथ वे का निर्माण किया जाएगा, जिससे नदी में उफान आने पर यहां किए गए निर्माण को क्षति न पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
खुल गए हैं नदी के बंद जलस्रोत
सिंचाई विभाग ने नदी में जमी सिल्ट को हटाया है। सिल्ट हटने से नदी के जलस्रोत खुल गए हैं। इससे नदी में पानी दिखाई देने लगा है। विभाग ने यह कार्य नदी के ऊपरी छोर पर किया है। निचले छोर पर कार्य किया जाना अभी शेष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें